शेखर सुमन
देवघर। मधुपुर विधानसभा में संताल एक्सप्रेस रिपोर्टर ने आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 के प्रत्याशी के बारे में युवाओं और मतदाताओं से खास बातचीत की हैं आईए जानते हैं उनकी अपनी-अपनी राय

मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगा सिरसा के प्रिंस कश्यप ने बताया कि हम कोई काम से यदि मधुपुर के वर्तमान विधायक सह मंत्री के पास जाते हैं तो सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता है साथ ही वर्तमान विधायक कोई भी काम नहीं करते हैं टालते रहते हैं इसलिए इस बार परिवर्तन के मूड में है।
वहीं मधुपुर के राहुल कुमार भैया ने बताया कि ऐसा प्रत्याशी हो जो फील्ड में काम कर सके गरीबों और असहाय लोगों का काम करें गरीब की बेटी की शादी में मदद कर सके ऐसा प्रत्याशी हम लोग को चाहिए। मधुपुर के ही संजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज तक किसी नेता से बात नहीं हो पाता था वर्तमान भाजपा प्रत्याशी युवा को समझते हैं और एक कॉल पर हाजिर हो जाते हैं इस तरह ही हम लोग का प्रत्याशी चाहिए जो सुख-दुख में साथ दे।
मालेडीह के मनकुमन यादव ने बताया कि हम लोग मधुपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करेंगे भाजपा प्रत्याशी सभी को मदद करते हैं मेरे गांव में भी सड़क बनाने में मदद की है की है।
मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के ही संदीप कुमार ने कहा कि इस बार हमलोग परिवर्तन के मूड में हम लोगों युवा में एकता है वर्तमान भाजपा प्रत्याशी बहुत मददगार है उन्होंने क्षेत्र में बहुत मेहनत की है साथ ही रोजगार के क्षेत्र में वर्तमान सरकार ने कुछ नहीं किया है हम लोग केंद्र सरकार की योजनाओं से खुश है और और चाहते हैं कि झारखंड में भाजपा सरकार बने। समीर कुमार ने कहा कि मधुपुर विधानसभा में इस बार हम लोग फिर से हेमंत सोरेन सरकार को वोट करेंगे क्योंकि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री मैया योजना सम्मान राशि से मां बहनों को आर्थिक मदद की है। साथ ही बिजली बिल माफी योजना 200 यूनिट बिजली फ्री योजना दी है इसलिए फिर से हेमंत सोरेन सरकार। वहीं संजय यादव ने बताया कि इस बार लगातार दूसरी बार हाफिजुल हसन जीतेंगे क्योंकि मंत्री रहते हुए उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में रोड निर्माण कर क्षेत्र में काफी विकास किया है। इसलिए फिर से हफीजुल हसन को वोट करेंगे। रंगमाती के अरुण कुमार ने बताया कि मेरे घर का बिल माफ कर दिया है जो बहुत ज्यादा था इसलिए हम झामुमो को वोट करूंगा।



