मंड़रो, साहिबगंज। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मंडरो अंचल अन्तर्गत बनचप्पा गुट्टी बेडा पहाड़ पर चल रहे अवैध खनन की सूचना पर मंगलवार की देर शाम को जिला खनन टास्क फोर्स की टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।छापेमारी अभियान के क्रम में अवैध पत्थर खदान से पोकलेन,ड्रिल मशीन समेत विस्फोटक सामाग्री बरामद किया गया।इधर जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कु ने बताया की सूचना मिली की मिर्जाचौकी क्षेत्र में अवैध पत्थर खदान चलाया जा रहा है।इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है।जहां छापेमारी के क्रम में पत्थर खदान से पोकलेन,ड्रिल मशीन और विस्फोटक को जब्त करते हुए मिर्जाचौकी पुलिस को सुर्पूर्त किया गया है,और आगे की कार्रवाई कि जा रही है।कहा की अभी जांच चल रही है,जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।मौके पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव सहित कई पुलिस बल मौजूद थे।




