कहा जनता का अपार समर्थन मेरे साथ।
साहिबगंज:-झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति पार्टी जोर शोर से चुनावी तैयारी में जुट गए है।वही राजमहल विधानसभा क्षेत्र (01)से साहेबगंज जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव उर्फ फिरोज यादव भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर अपनी किस्मत चमकाने को लेकर राजमहल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज हजारों समर्थको के साथ नामांकन करेंगे।जिसकी जानकारी उन्होंने मीडिया को दी।आपको बता दू की जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव लगातार दो बार से अपनी जीत दर्ज करते आ रहे है।सुनील यादव के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडने से इस बार राजमहल विधानसभा चुनाव में दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है।मौके पर बबन यादव,अशोक यादव सहित जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के कई समर्थक मौजूद थे।




