गोड्डा : विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के नॉमिनेशन को लेकर भाजपा जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र, बूथ स्तरीय के पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गोड्डा विधानसभा के लिए प्रदेश और केंद्रीय स्तर कमेटी द्वारा चयनित घोषित उम्मीदवार सह प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल के नॉमिनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने और चुनाव की विभिन्न तैयारी के संदर्भ में किया गया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत गाकर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं मंच का संचालन जिला के महामंत्री राजेश टेकरीवाल ने किया और वंदे मातरम गीत का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन जिला की उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने किया। इस कार्यक्रम में गोड्डा विधानसभा के प्रत्याशी अमित मंडल की गरिमामय उपस्थित संथाल परगना के युवा मोर्चा के प्रभारी रविंद्र तिवारी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और गोड्डा नगर के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, दोनों महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे एवं राजेश टेकरीवाल मंच पर आसीन थे। विधायक प्रत्याशी अमित मंडल ने मंडल वाइज मंडल अध्यक्षों को नॉमिनेशन के दिन विधि व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिया। अमित मंडल ने जिला के पदाधिकारी और लगातार संगठन में कार्य कर रहे पदाधिकारीयो का उत्साह वर्धन करने के लिए माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान बताया गया कि गोड्डा विधानसभा का नॉमिनेशन 24 अक्टूबर को होगा एवं महागामा और पोड़ैयाहाट विधानसभा का नॉमिनेशन 28 अक्टूबर को होगा।
वहीं गोड्डा विधानसभा के चुनाव की जीत सुनिश्चित के लिए सभी पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, वंदे मातरम भारत माता की जय आदि के नारों से गुंजमन किया।
उक्त बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिंकी साह, महामंत्री सरिता दुबे जिला मीडिया प्रभारी बिमंत कुमार, जिला उपाध्यक्ष लिल्सी हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जिला मंत्री नितेश सिंह, रामनरेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजेश भगत, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन, सूरज सिंह कार्यालय मंत्री श्रीकांत शाह, किसान मोर्चा के नेता पवन झा, बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश संयोजक निरंजन मंडल, सभी मंडल अध्यक्ष, बबिता मोदी, नागोरी देवी, गोलू पंडित, शिवराम भगत, मुनीलाल भगत, सोनू सिंह, जीतू सिंह, बबीता मोदी, प्रेम कुशवाहा, बबलु सिंह, विक्की साह आदि उपस्थित थे।



