कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को भाजपा नाला विधानसभा प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो एंव पार्टी कार्यकर्ता द्वारा पूर्वांचल क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के बरीष्ठ नेता मदनलाल डोकानिया तथा सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्याशी माधव चंद्र महतो पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा पार्टी का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। शामिल होने वाले ग्रामीणों ने कहा कि दूसरे दलों में वर्षों झंडा ढोने का काम किया, लेकिन वहां सम्मान नहीं मिला। वही मदनलाल डोकानिया ने बताया कि भाजपा पार्टी के विचारधारा से प्रेरित होकर योगदान किया हूं। मौके पर पार्टी के प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कहा कि भाजपा पार्टी विकास की पक्षधर है। इसी वजह से पूरे झारखंड में तीव्र गति से विकास हो रहा है। उन्होंने खजूरी बागडेहरी एवं मुड़ाबेड़िया क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला कर पार्टी कार्यकर्ता से भेंट कर चुनाव में लग जाने की बात कही। साथ ही कहा चुनाव में अब कुछ दिन ही शेष बचा है इसमें हम सभी को एक जुटता का परिचय देकर पार्टी को जीत दिलाना है। मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



