लिट्टीपाड़ा में कमल खिलेन को कार्यकर्ताओ ने ली संकल्प
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर( पाकुड़ ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिरणपुर जया विवाह भवन परिसर में बुधवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित हुई। इस समारोह में पाकुड़-साहेबगंज जिला के क्लस्टर प्रभारी सह मालदा (नार्थ) के सांसद खगेन मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद रहे। आयोजित समारोह में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मालदा (नार्थ) सांसद खगेन मुर्मू ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कमल फूल खिलाकर पार्टी प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू को भारी मतों से जीत दिलाने की संदेश दिया।उन्होंने कहा कि झामुमो यहां के आदिवासियों को कभी सम्मान नही किया है।तीर धनुष के नाम पर लोगों को गुमराह कर भोलेभाले जनताओं से वोट लेते आये है। झामुमो पूरी तरह से भ्रष्टाचार सरकार है।इसलिए सत्ता में भाजपा की सरकार लाना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर के लोगों से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू के पक्ष में वोट डालने की अपील करें ताकि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की धारा बहे वहीं भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर मजबूत कर कमल फूल खिलाने के लिए अपील किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पार्टी के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, किस्टू सोरेन, विवेक गोस्वामी, दिलीप सिंह, माइनो मुर्मू, कैलाश सिंह, जयंत मंडल, खुदीराम साहा आदि मौजूद थे।



