जितेन्द्र दास
संताल एक्सप्रेस
पाकुड़। विधानसभा चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियां जुटी है। वही एनडीए ने सभी सीट शेयरिंग का खुलासा कर दिया है। भाजपा ने इस बार पाकुड़ की सीट आजसू के कोटे में डाल दिया है। पाकुड़ विधानसभा सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। पाकुड़ सीट आजसू कोटे में जाने से आजसू समर्थकों में खुशी देखी जा रही है। इससे भाजपा का बड़ा तबका नाराज दिख रहा है। भाजपा के कुछ कार्यकर्ता दबी जुबान तो कुछ सोशल मीडिया पर खुलेआम निर्दलीय उम्मीदवार की ताल ठोक रहे है।
आंकड़ो के अनुसार पाकुड़ विधानसभा में करीब 65 प्रतिशत मुस्लिम वोटर है। जो निर्णायक स्थिति में है। इन वोटरों का समर्थन पूर्व में कांग्रेस को ही मिलता रहा है।सूत्रों की माने तो इसी समीकरण को देखते हुए आजसू ने मुस्लिम समुदाय से ही प्रत्याशी देने का इशारा भी किया है।
आजसू समर्थको का मानना है कि मुस्लिम समुदाय से प्रत्याशी होने के कारण मुस्लिम वोटरों का झुकाव होगा और गठबंधन के कारण भाजपा समर्थको का वोट भी आजसू को मिलेगा।परंतु भाजपा के एक तबके की नाराजगी को देखते हुए इस समीकरण में सेंध दिख रहा है। भाजपा के एक नेता आगामी 28 को पर्चा खरीदने का भी ऐलान कर दिया है। अगर भाजपा से कोई कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरता है तो निश्चित तौर पर हिंदू वोटरों का बिखराव होगा। ऐसे में आजसू को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। यहां बता दे कि इस विधानसभा में भाजपा का अपना वोट करीब 80 हज़ार के आसपास है। यह बात पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़े के अनुसार है। बहरहाल नतीजा क्या होगा, यह तो चुनाव के बाद परिणाम ही बताएगा।
1952 -2019 के बीच हुए विधानसभा चुनाव में नो बार कांग्रेस ,दो बार भाजपा ,एक बार सीपीएम एक बार झारखंड पार्टी ,एक बार जनता पार्टी,एक बार जनसंघ और एक बार झामुमो के प्रत्याशी ने पाकुड़ का प्रतिनिधित्व किया ।यहां 1990 और 1095 में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली थी ।इसके बाद से अधिकतर कांग्रेस व एक बार झामुमो प्रत्याशी को जीत मिली है।



