विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन का हुआ आयोजन
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ ) प्रखंड के बड़कियारी के मदरसा के पास विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष श्याम यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।कार्यकर्ता सम्मेलन में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड के हज़ारो महिला व पुरूष कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया।कार्यकर्ता सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी,राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा एवं झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी (पिंकी) शामिल हुए। वही राजमहल लोकसभा सांसद श्री हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह आप सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की थी उसके मुकाबले इस विधानसभा चुनाव में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ता आपस मे समन्वय बनाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए झामुमो प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का काम करे। हरेक सीट हमारे लिए महत्वपूर्ण है हमें राज्य की सत्ता में पुनःशहेमंत सोरेन जी वाली सरकार को राज्य में स्थापित करना है और इसमें झामुमों के सभी कर्मठ सिपाहियों का सहयोग जरूरी है।युवा नेत्री उपासना मरांडी ने अपने सम्बोधन मे कहा की हेमंत सरकार ने झारखंडियों का बकाया बिजली बिल माफ किया।200 यूनिट तक बिजली मुफ्त करने का काम किया। राज्य के किसानों का 2 लाख तक का कृषि ऋण माफ किया। राज्य की महिलाओं व बहनों को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत मिल रही राशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 करने का घोषणा किया। इस चुनाव में आप सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर झामुमो के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मत दिलाने का काम करे। जिला संगठन प्रभारी एजाजुल ईस्लाम जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला सचिव सुलेमान बास्की ने बारी बारी से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी आज से ही चुनाव की तैयारी में लग जाये। राज्य की हेमंत सरकार ने राज्य के गरीब गुरबों, आदिवासियों व मूलवासियों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के काम किया है। क्षेत्र के महिलाओं में मइयां योजना को लेकर खासा उत्साह है। आप सभी अपने अपने क्षेत्र की महिलाओं को यह भी बताए कि माह दिसंबर से मइयां योजना की राशि 2500 रुपये कर दी गई है। साथ ही सभी प्रखंड कमिटी को पंचायत कमिटी व बूथ कमिटी को नये सिरे से बनाने का निर्देश दिया साथ ही महिलाओं की एक अलग बूथ कमिटी बनाने का निर्देश दिया।वही कार्यक्रम में भाजपा सहित अन्य दलों के सैकड़ो कार्यकर्ता ने झामुमो का दामन थामा। राजमहल सांसद विजय हांसदा एवं विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, हरिवंश चौबे,जीप सदस्य समसून मुर्मू,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,मईनुद्दीन अंसारी,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,बुदल यादव, जेम्स सुशील हेमब्रम,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसीफिना हेमब्रम,सोशल मिडिया सदस्य इकबाल हुसैन,जानिसार अख्तर,युवा मोर्चा अध्यक्ष,योगेंद्र मुर्मू,अनीता मुर्मू, बिनीता मरांडी, निर्मला मुर्मू, सेंटू शेख,हालीम शेख, अरशद मंडल, गाजी मण्डल,मुताहार शेख, तारिक अनवर, असराफुल अंसारी, फूलटन शेख,अलामीन शेख,आजाहारुल शेख, जोशीम शेख, कालिदास सोरेन, होपोंटा, बाबुधन मुर्मू, अल्तमश हेमब्रम,टीपू सुल्तान, सुनीराम मुर्मू,सफाजुल अंसारी सहित हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।



