जामताड़ा : जिले के चेंगाईडीह निवासी और एक सीएसपी केंद्र संचालक अब्दुल मलिक के साथ शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। यह घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के नाड़ाडीह इमली पेड़ के पास घटी, जब इंडियन बैंक से ₹82,000 की नकदी लेकर बाइक से लौट रहे अब्दुल मलिक को अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर रोक कर रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित CSP संचालक ने बताया कि वह इंडियन बैंक, जामताड़ा शाखा से नकदी लेकर अपने केंद्र लौट रहे थे। जैसे ही वह नाड़ाडीह इमली पेड़ के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक रोक दी और सिर पर पिस्तौल तानते हुए रुपये से भरा झोला छीन लिया। घटना के तुरंत बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर जामताड़ा थाना पहुंचे और त्वरित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए थाना परिसर में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है। पुलिस ने घटना के बाद आसपास के इलाकों में लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। अपराधी हेलमेट और मास्क से चेहरा ढके हुए थे, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही है। थाना प्रभारी संतोष सिंह
ने कहा कि लूट की घटना को गंभीरता से लिया गया है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है और शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से CSP संचालकों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और CSP केंद्रों के संचालकों को बैंक से रकम लाने-ले जाने के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।