लखनऊ । लखनऊ सुपर जायंट्स के आयुष बडोनी और रवि बिश्नोई ने पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में मिलकर एक कैच पकड़ा। जिससे सभी हैरान रह गये। इस मैच में हालांकि अंत में पंजाब को जीत मिली थी पर आयुष और रवि के प्रयास की सभी ने सराहना की। ये मामला मैच के 13वें ओवर का है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। इसके बाद पंजाब की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए यह स्कोर आसानी से हासिल कर लिया।
पंजाब की पारी के 11वें ओवर में लखनऊ के आयुष और रवि बिश्नोई ने मिलकर एक शानदार कैच पकड़ा जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तब दिग्वेश राठी गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली ही गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने स्वीप किया पर गेंद हवा में उछल गयी। तब बडोनी ने कैच पकड़ने के प्रयास किये पर अपने पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया। ऐसे में रवि ने बायीं ओर छलांग लगाते हुए एक शानदार कैच पकड़ा। ये सब इतना अचानक हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


