नई दिल्ली । भारतीय बाजार में अब कम लंबाई वाले राइडर्स के लिए कम सीट हाइट वाली बाइक्स बेहतर विकल्प बनकर उभर रही हैं। कंपनियां अब ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर नए मॉडल पेश कर रही हैं, जिन्हें भारी और ऊंची बाइक चलाने में परेशानी होती है। टीवीएस राइडर 125 अपनी 780 एमएम सीट हाइट और हल्के वजन के कारण युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। इसका 124.8 सीसी इंजन स्मूथ राइडिंग अनुभव देता है और ट्रैफिक में दोनों पैर आसानी से जमीन पर टिक जाते हैं। वहीं रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ने भारी-भरकम बाइक की पारंपरिक छवि बदल दी है। 790 एमएम सीट हाइट और कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण इसे शहर की सड़कों पर आसानी से चलाया जा सकता है। रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला 450 भी कम सीट हाइट के साथ दमदार इंजन देने वाली खास बाइक मानी जा रही है।
इसमें 452 सीसी इंजन के बावजूद सीट हाइट केवल 780 एमएम रखी गई है। टीवीएस रॉनिन भी 795 एमएम सीट हाइट और आरामदायक राइडिंग पोस्चर के कारण रोजाना उपयोग के लिए अच्छा विकल्प बन रही है। वहीं जावा 42 बॉबर सबसे कम 740 एमएम सीट हाइट के साथ छोटे कद वाले राइडर्स के लिए सबसे बेहतर विकल्प मानी जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


