साहिबगंज –धनबाद में आयोजित 12वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में साहेबगंज की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया.प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड और धनबाद कबड्डी संघ द्वारा 22 से 23 मार्च तक किया गया. इस उपलब्धि के बाद टीम के साहिबगंज लौटने पर सोमवार को डीसी हेमंत सती ने कार्यालय प्रकोष्ठ में खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.डीसी हेमंत सती ने बालिकाओं की मेहनत और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि जिले की ये बेटियां न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे साहिबगंज का नाम रोशन कर रही हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी.मौके पर खेल शिक्षक वीरेंद्र कुमार, कोच योगेश यादव, गौरव झा और कोशल किशोर मरांडी भी उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.साहिबगंज की बालिकाओं की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है. खेलप्रेमी और स्थानीय लोग बेटियों की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


