पीएम नेतृत्व में हमारा देश हथियार के मामले में आत्मनिर्भर है : संजय सेठ
रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय है। उन्होंने पूर्वी कमान को इसके आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल हमारी सेना के अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन है, बल्कि युवाओं के लिए अनुशासन और प्रेरणा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है।
राज्यपाल शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के तीनों अंग थल सेना, वायु सेना और नौसेना का सहभागिता करना सराहनीय है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को नवीनतम सैन्य उपकरण, हथियार और भारतीय सेना की बढ़ती ताकत को करीब से जानने का अ
वसर मिलेगा। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत हो रहे रक्षा क्षेत्र में देश की प्रगति का भी प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज हथियार के मामले में आत्मनिर्भर है। हमारे देश द्वारा अत्याधुनिक हथियार और उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है।
स
मारोह को सम्बोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि देश में रक्षा उपकरण और हथियार के निर्माण के साथ विश्व के 85 देशों में हथियारों और उपकरणों का निर्यात भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक जागृत करेगी । इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, लेफ्टिनेंट जनरल राम चन्द्र तिवारी, जीओसी-इन-सी, ईस्टर्न कमांड, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पुरी, जीओसी, ब्रह्मास्त्र कोर, मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, जीओसी, कॉकरेल डिवीजन सहित सेना के कई वरीय पदाधिकारी एवं सैन्य कर्मी तथा उनके परिवार के सदस्य, गणमान्य अतिथि एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
प्रदर्शनी में लगाए गए हैं अलग-अलग हथियार
प्रदर्शनी में सिग सॉयर और एके 203 राइफलें, नेगेव लाइट मशीन गन, इन्फैंट्री मोर्टार, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और लोइटर म्यूनिशन सिस्टम को दिखाया गया हैं। लंबी दूरी की आर्टिलरी गन, बोफोर्स और अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर, एंटी एयरक्राफ्ट गन और एयर डिफेंस रडार भी प्रदर्शनी में लगाये गये हैं। प्रदर्शनी में दर्शकों को बेहद सक्षम आधुनिक सैन्य वाहनों को देखने का अवसर मिल रहा है। इसमें ऑल टेरेन व्हीकल, हाई मोबिलिटी टोही वाहन, स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल और रफ टेरेन लॉजिस्टिक व्हीकल शामिल हैं।


