नई दिल्ली । भारतीय बाजार में टेक्नो ने अपना नया प्रीमियम गेमिंग स्मार्टफोन पोवा 8 प्रो 5जी लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के साथ-साथ एक शानदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा का संगम मिलता है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज के चिपसेट से लैस है, जो दमदार परफॉर्मेंस का वादा करता है। पोवा 8 प्रो 5जी में 6500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक बिना चार्जिंग की चिंता किए गेम खेलने और फोन इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का ऑटो-फोकस कैमरा शामिल है। पोवा 8 प्रो 5जी को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है: 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत रुपए 49,999 है, जबकि 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत रुपए 54,999 है।
कंपनी चुनिंदा क्रेडिट/डेबिट कार्ड और यूपीआई लेनदेन पर रुपए 3000 का तत्काल कैशबैक भी दे रही है। यह नया पोवा स्मार्टफोन 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर आर्क व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक और टुंड्रा ग्रीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसकी एक और खास बात पीछे दिया गया अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के आसपास 177 अलग-अलग मिनी एलईडी हैं। ये एलईडी कॉल, मैसेज और गेमिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों पर आकर्षक लाइट इफेक्ट दिखाती हैं, जिससे फोन का लुक और अनुभव बेहद प्रीमियम बन जाता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


