नई दिल्ली । सूर्या रोशनी लिमिटेड अब पूरी तरह कर्ज मुक्त हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास 245 करोड़ रुपए का नेट कैश सरप्लस था। कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक बेहतर कैपेसिटी यूटिलाइजेशन, वर्किंग कैपिटल ऑप्टिमाइजेशन और लागत नियंत्रण के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.4 फीसदी घटकर 79.7 करोड़ रुपए रहा।
राजस्व में 3.2 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 1,928 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एबिटा 3.2 फीसदी गिरकर 145 करोड़ रुपए और एबिटा मार्जिन 7.5 फीसदी रहा। स्टील पाइप्स सेगमेंट ने 1,451 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया, जबकि लाइटिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने 476 करोड़ रुपए का योगदान दिया। अधिकारी के अनुसार एयरपोर्ट, रेलवे, टनल और स्टेडियम जैसी परियोजनाओं में प्रोफेशनल लाइटिंग मजबूत ग्रोथ ड्राइवर रही। कर्ज मुक्त स्थिति और मजबूत कैश पोजीशन निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत हैं, हालांकि प्रॉफिट मार्जिन में गिरावट पर ध्यान देना जरूरी है।


