नई दिल्ली । इंडिया बाइक वीक 2025 के दौरान अप्रिलिया कंपनी ने अपनी पॉपुलर सुपरस्पोर्ट बाइक आरएस 457 के लिए तीन नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं। इसके जनवरी 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नए रंगों के साथ यह बाइक पहले से ज्यादा स्टाइलिश और आकर्षक नजर आएगी, जिससे युवाओं और स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों की दिलचस्पी और बढ़ने की संभावना है। अप्रिलिया आरएस 457 के लिए जिन तीन नए कलर स्कीम को पेश किया गया है, उनमें आर्सेनिक येलो, स्नेक ब्लू और रेसिंग रेप्लिका शामिल हैं। आर्सेनिक येलो एक हल्का लेकिन स्पोर्टी शेड है, जिसमें डार्क फिनिश के साथ ब्राइट येलो ग्राफिक्स दिए गए हैं। इस कलर स्कीम की खास पहचान इसके रेड कलर रिम्स हैं, जो बाइक को एक दमदार और रेसिंग लुक देते हैं। वहीं, स्नेक ब्लू कलर स्कीम ब्लू बॉडी और ब्राइट रेड ग्राफिक्स के साथ ज्यादा बोल्ड नजर आती है। यह डिजाइन अप्रिलिया आरएस 660 पर मिलने वाले ब्लू मार्लिन कलर से प्रेरित लगती है।मैकेनिकल तौर पर बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इसमें 457सीसी का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 47बीएचपी की पावर देता है। फिलहाल इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.50 लाख रुपये है। उम्मीद है कि दो नए कलर इसी कीमत पर आएंगे, जबकि रेसिंग रेप्लिका वेरिएंट थोड़ा महंगा हो सकता है। तीनों में सबसे प्रीमियम रेसिंग रेप्लिका कलर स्कीम है, जो अप्रिलिया आरएस-जीपी रेस बाइक से इंस्पायर्ड लिवरी के साथ आती है। इस वेरिएंट में कंपनी स्टैंडर्ड तौर पर क्विकशिफ्टर और एडजस्टेबल ब्रेक व क्लच लीवर भी देगी, जिससे इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


