एलआईसी का कलेक्शन 15 फीसदी कम होकर 2,628 करोड़ रुपये रह गया
नई दिल्ली । एलआईसी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है, लेकिन पहली बार एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने एलआईसी को पछाड़ दिया है। दिसंबर में एसबीआई लाइफ का प्रीमियम एलआईसी से अधिक रहा, जो इस कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। नई व्यक्तिगत गैर-एकल प्रीमियम पॉलिसीज से जुटाए गए 3,416 करोड़ रुपये, जो 2023 की तुलना में 16.7 फीसदी अधिक है। दूसरी ओर एलआईसी का कलेक्शन 15 फीसदी कम होकर 2,628 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का दिसंबर में प्रीमियम पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी गिरकर 22,981 करोड़ रुपये है। सबसे बड़ी गिरावट ग्रुप सिंगल प्रीमियम पॉलिसीज से आई, जो पिछले साल के 17,601 करोड़ रुपये से 8,191 करोड़ रुपये रह गई। अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए एलआईसी ने दिसंबर 2024 में 13,523 करोड़ रुपये के कुल नए व्यवसाय प्रीमियम के साथ सबसे बड़ी कंपनी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। एसबीआई लाइफ की भी प्रीमियम में वृद्धि दर्ज की गई है, जो इसे इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है। मार्केट हिस्सेदारी में भी इसकी ज़बरदस्त बढ़त देखने को मिल रही है।


