मुंबई । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपनी एमकेश सेवा बंद कर रहा है। एमकेश फीचर ग्राहकों को मोबाइल नंबर या ईमेल से तुरंत पैसे भेजने की सुविधा देता था। इसके तहत प्राप्तकर्ता को एक सुरक्षित लिंक और आठ अंकों का पासकोड मिलता था, जिससे राशि किसी भी बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती थी। यह सुविधा छोटे और त्वरित लेनदेन के लिए बेहद उपयोगी मानी जाती थी। एसबीआई ने घोषणा की है कि 30 नवंबर के बाद एमकेश सेवा बंद हो जाएगी। बैंक का कहना है कि यह पुरानी तकनीक पर आधारित थी, जबकि आज के डिजिटल विकल्प जैसे यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस ज्यादा तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


