नई दिल्ली । भारत समेत वैश्विक बाजारों में सैमसंग ने फरवरी 2026 में अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप गैलेक्सी एस26 सीरीज लॉन्च की थी। इस सिरीज में सैमसंग गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26 प्लस और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा जैसे मॉडल शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक कंपनी इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए एक और मॉडल सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई को पेश करने की तैयारी में है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन सितंबर के अंत या अक्टूबर 2026 की शुरुआत में बाजार में उतारा जा सकता है। हाल ही में इस डिवाइस को गीकबेंच पर भी देखा गया है, जो इसके संभावित परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशंस की ओर संकेत देता है। टिप्सटर अभिषेक यादव के अनुसार, गीकबेंच लिस्टिंग में यह फोन मॉडल नंबर एसएम-एस741यू के साथ दिखाई दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 10-कोर एक्सीनॉस 2500 चिपसेट और एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की संभावना है। इसके साथ 8 जीबी रैम का सपोर्ट भी देखा जा सकता है। परफॉर्मेंस टेस्ट में इस डिवाइस ने सिंगल-कोर में 2426 और मल्टी-कोर में 8004 का स्कोर हासिल किया है, जो इसकी बेहतर प्रोसेसिंग क्षमता को दर्शाता है।
डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.73 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में ट्रिपल रियर कैमरा शामिल हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, एक अन्य 50 मेगापिक्सेल लेंस और 8 मेगापिक्सेल का तीसरा सेंसर शामिल होगा, जो 8के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 5100 एमएएच की बैटरी और 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


