मुंबई । एक ओर जहाँ सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं तो खरीददारों की भी कोई कमी नहीं देखी जा रही है। पिछले साल के मुकाबले सोने की कीमतों में करीब 60 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस साल सोने की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 60,000 रुपये का इजाफा हुआ है। भले ही कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन ग्राहकों का उत्साह कम होता नहीं दिख रहा है। जी हाँ, शनिवार को धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को धनतेरस पर 1 लाख करोड़ रुपये तक की खरीदारी हुई। इस साल पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भले ही सोने की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 60 फीसदी का इजाफा हुआ है, लेकिन खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिवाली के निमित्त हर रोज सोना खरीदने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


