नई दिल्ली । टाटा मोटर्स कंपनी अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी पर 40 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। स्वदेशी कार निर्माता कंपनी ने होली से पहले ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी का यह ऑफर 31 मार्च 2025 तक वैध रहेगा।
हाल ही में अपडेट हुई टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसमें बड़ी बैटरी, लंबी रेंज और आधुनिक सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। यह कार एक बार चार्ज करने पर 430 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है, जो इसे बाजार में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मुकाबले बेहतरीन विकल्प बनाती है। वर्तमान में नेक्सन ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 17 लाख रुपये तक जाती है। टाटा मोटर्स भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अग्रणी कंपनी बनी हुई है, लेकिन इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है। जल्द ही मारुति सुजुकी और टेस्ला जैसी दिग्गज कंपनियां भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतरने वाली हैं।
टाटा मोटर्स का यह नया डिस्काउंट ऑफर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो होली से पहले एक दमदार और किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं। कार में पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर कैमरा, छह एयरबैग्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। यह डिस्काउंट ऑफर केवल सीमित समय के लिए है, इसलिए ग्राहक जल्दी फैसला लेकर इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


