नई दिल्ली । भारत में रियलमी कंपनी आगामी 20 अगस्त को अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज रियलमी पी4 और रियलमी पी4 प्रो लॉन्च करेगी। यह हैंडसेट डुअल चिपसेट टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। रियलमी पी4 प्रो के टीजर से पता चलता है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7 जेन 4 और हायपर विजन एआई चीप का संयोजन होगा। यह स्मार्टफोन 7000 एमएएच की बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद इसे फलीपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा। फलीपकार्ट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रियलमी पी4 प्रो में 144 एचझेड रिफ्रेश रेट वाला 4डी क्रूव्ड प्लस डिस्प्ले होगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक होगी। स्नैपड्रेगन 7 जेन 4 को 4एनएम टीएसएमसी प्रोसेस पर बनाया गया है और यह अंतूतू बेंचमार्क पर लगभग 11 लाख अंक प्राप्त कर चुका है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क को आसानी से संभालने में सक्षम है।
रियलमी पी4 में भी डुअल चिपसेट का फीचर मिलेगा, लेकिन इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी चिपसेट के साथ पिक्सलवर्क विजूअल प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जो बेहतर विजुअल परफॉर्मेंस सुनिश्चित करेगा। रियलमी पी4 प्रो में एक डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिपसेट भी दिया जाएगा, जिससे गेमिंग और ग्राफिक्स अनुभव और बेहतर होगा। कीमत के मामले में कंपनी ने संकेत दिया है कि रियलमी पी4 प्रो की कीमत 30 हजार रुपये से कम होगी।


