नई दिल्ली । भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुद्रास्फीति में नियंत्रण और नरमी के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सितंबर 2025 में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। 29-30 सितंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में यह फैसला लिया जाएगा, जिसकी घोषणा 1 अक्टूबर को होगी। रिपोर्ट में टाइप 2 गलती (दर कटौती न करना) से बचने की सलाह दी गई है। वित्त वर्ष 2027 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति लगभग 4 प्रतिशत या उससे कम रहने का अनुमान है। जीएसटी में कोई कटौती किए बिना मुद्रास्फीति सितंबर और अक्टूबर में पहले ही दो प्रतिशत से नीचे चल रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


