हैदराबाद । तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी ने शुक्रवार रात जमानत पर बाहर आते ही 6 लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी, दो मासेम बेटों की हत्या की। इसके बाद वह करीब 6 किलोमीटर दूर दूसरे गांव पहुंचा। जहां उसने दुष्कर्म पीड़ित, उसकी मां और नानी को भी हत्या कर दी। लड़की ने 16 मई को पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के चाचा नरेश ने बताया कि उसने चाची और भतीजी की हत्या कर दी। उसने पहले भी लड़की को परेशान किया था और उस पर पॉक्सो का मामला दर्ज था। आरोपी राजकुमार ने कहा था कि वह एक-दो हफ्ते में पूरे परिवार को मार डालेगा। मामला दर्ज होने के बाद भी उसे पूछताछ या रिमांड के लिए नहीं ले जाया गया। उसके परिवार को पता था कि वह कहां है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। घटना के 20 दिन बाद हमने उन्हें बताया कि वह घूम रहा है और कह रहा है कि वह लड़की को मार डालेगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने कहा कि वे उसे ढूंढ रहे हैं। मामला दर्ज होने के सिर्फ दो दिन बाद ही वह जमानत पर बाहर आ गया। उसने रिश्वत दी और मामला दबा दिया गया। अब उसने लड़की की हत्या कर दी है और यह सब पुलिस की लापरवाही की वजह से हुआ है। ऐसे पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाना चाहिए और आरोपी को हमारे हवाले किया जाए। पॉक्सो एक विशेष कानून है, जो नाबालिग बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों की रोकथाम और सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए 2012 में लागू किया गया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


