नईदिल्ली । ऑटोमोबाइल क्षेत्र की स्वदेशी कंपनी महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो एन को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को भारत में 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। यह इस एसयूवी का मिड-लाइफ अपडेट होगा और इससे पहले कंपनी एक्सयूवी700 के फेसलिफ्ट वर्जन को बाजार में उतार सकती है। स्कॉर्पियो एन पहले से ही अपनी मजबूती और ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए जानी जाती है, ऐसे में फेसलिफ्ट मॉडल से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल से संकेत मिलते हैं कि एक्सटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। नई हेडलाइट्स, अपडेटेड टेल-लाइट्स, बदले हुए फॉग लैंप्स और नए अलॉय व्हील डिजाइन देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अलॉय व्हील्स का साइज मौजूदा 18-इंच जैसा ही रहने की संभावना है।
इन बदलावों से एसयूवी को ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक मिलेगा। इंटीरियर में भी बड़े अपडेट की उम्मीद की जा रही है। मौजूदा 8-इंच टचस्क्रीन की जगह 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें पहले की तरह 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेंगे, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएंगे। डीजल के टॉप वेरिएंट्स में 4गुणा4 सिस्टम भी मिलेगा। कीमत 14 लाख से 26 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और अडास जैसे फीचर्स पहले की तरह जारी रह सकते हैं। थ्री-रो सीटिंग लेआउट भी बरकरार रहेगा। मैकेनिकल तौर पर स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में कोई बदलाव नहीं होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


