नई दिल्ली । चाइनीज कंपनी ओप्पो 10 फरवरी को भारत में ओप्पो के14एक्स लॉन्च करने जा रही है। इसके बाद स्टैंडर्ड मॉडल ओप्पो के14एक्स भी चर्चा में है। ओप्पो कंपनी भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को तेजी से विस्तार दे रही है। हाल ही में ओप्पो के14 ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई दिया है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि यह फोन जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर सीपीएच2869 दर्ज है, जबकि के14एक्स का मॉडल नंबर सीपीएच2871 है। दिलचस्प बात यह है कि दिसंबर 2025 में यही डिवाइस सिंगापुर की आईएमडीए अथॉरिटी से भी अप्रूवल प्राप्त कर चुका है।
आम तौर पर ब्लूटूथ एसआईजी डेटाबेस में दिखने वाले डिवाइस एक महीने के भीतर आधिकारिक रूप से लॉन्च हो जाते हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ओप्पो के14 मार्च में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। पिछले साल के के13 की तरह भारत इसके शुरुआती बाजारों में शामिल हो सकता है। ओप्पो के14 के फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह पिछले मॉडल से अपग्रेड होगा। ओप्पो के13 में 6.67 इंच का अमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट, 7000एमएएच की बैटरी, 80वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 मेगापिक्सेल कैमरा दिया गया था। इसलिए माना जा रहा है कि के14 में डिजाइन, प्रोसेसर और बैटरी के मामले में सुधार देखने को मिल सकता है।
इधर ओप्पो के14एक्स 5जी की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है। यह फोन 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और इसकी माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दी गई है। फोन प्रिज्म वॉयलेट और आइस ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा तथा इसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये रहने की संभावना है। ओप्पो के14एक्स में 6500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह 22.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 882 घंटे का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


