नई दिल्ली । मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड जल्द ही एक नई बजट कार लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से कम रहने की संभावना जताई जा रही है। यह कार खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है जो पहली बार दोपहिया से चारपहिया वाहन की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं।
फिलहाल कंपनी इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अल्टो, मारुति सुजुकी एस प्रेसो और मारुति सुजुकी सेलेरियो जैसे किफायती मॉडलों के जरिए मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है। इसके अलावा मारुति सुजुकी वैगनआर और मारुति सुजुकी स्वी भी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय विकल्प हैं। अब कंपनी नई रणनीति के तहत एक और सस्ती कार लाकर इस सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है। कंपनी इस नई कार को ‘मल्टी-पाथवे स्ट्रैटजी’ के तहत पेश करने की योजना बना रही है। इसके तहत इसमें माइल्ड हाइब्रिड, फ्लेक्स-फ्यूल और सीएनजी जैसे कई पावरट्रेन विकल्प मिल सकते हैं।
इससे ग्राहकों को बेहतर माइलेज के साथ वैकल्पिक ईंधन का विकल्प भी मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर 2025 में लागू हुए जीएसटी 2.0 के बाद 4 मीटर से छोटी कारों पर टैक्स कम होने से इस सेगमेंट को फायदा मिला है। इससे एंट्री-लेवल कारें आम लोगों के लिए अधिक सुलभ हो गई हैं। भारत में प्रति हजार लोगों पर कारों की संख्या अभी भी काफी कम है, इसलिए कम कीमत और बेहतर माइलेज वाली नई कार बड़े ग्राहक वर्ग को आकर्षित कर सकती है।
सुदामा/ईएमएस 20 मार्च 2026
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


