नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की छवि ईमानदारी वाली थी। उन्होंने कभी भी खुद को बेईमानी का दाग नहीं लगने दिया। शायद यही वजह है कि उनके पास बेशुमार दौलत भी एकत्रित नहीं हो पाई। उनके पास एक मारुति 800 थी जिसको लेकर अक्सर चर्चा हो जाती थी। ये कार डॉ.सिंह को बहुत प्रिय थी,उनके मित्र भी कई बार मजाक से उन्हे 800 वाले मनमोहन कह देते थे।
जहां तक संपत्ति की बात है तो मीडिया रिपोर्ट्स में सिंह के राज्यसभा चुनाव के समय दाखिल हलफनामे के हवाले से बताया गया है कि उनकी कुल संपत्ति 15.77 करोड़ रुपये की थी और दायित्व निल थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास 30 हजार रुपये नकदी और 3.86 लाख रुपये की ज्वेलरी थी। पूर्व पीएम के पास चंडीगढ़ और दिल्ली में अपार्टमेंट्स भी हैं। साल 2012 में सिंह ने अपनी संपत्ति 10.73 करोड़ रुपये बताई थी। तब चंडीगढ़ और दिल्ली के फ्लैट की मिलाकर कीमत 7.27 करोड़ रुपये थी। साथ ही बैंक और निवेश मिलाकर 3.46 करोड़ रुपये थे। खास बात है कि उन्होंने अपनी संपत्तियों में मारुति 800 को भी शामिल किया था, जो उन्होंने साल 1996 में खरीदी थी। तब उनके पास 150.8 ग्राम सोने की ज्वेलरी भी थी।






