बुलंदशहर । जिले की एक अदालत ने 36 साल के व्यक्ति को अपनी विधवा मां का रेप करने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी आबिद पर 51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह घटना 16 जनवरी 2023 को तब घटी जब 60 वर्षीय महिला और आरोपी अपने घर के पास एक खेत में जानवरों के लिए चारा लाने गए थे। जब मां चारा लाने में व्यस्त थी, तो आबिद ने उस पर हमला किया, उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। सरकारी वकील ने कहा कि घटना के बाद आबिद ने अपनी मां से कहा कि वह चाहता है कि वह उसकी पत्नी की तरह रहे। उसने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। अपने बेटे की धमकी के बावजूद, महिला ने अपने पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने फिर पीड़िता के छोटे बेटे को घटना के बारे में जानकारी दी।
सैक्स के लिए पत्नी की सहमति जरुरी: कोर्ट
रांची की एक स्थानीय अदालत ने कहा कि पत्नी सहमत नहीं है तो पति शारीरिक संबंध नहीं बना सकता है। फिर भी सैक्स करता है तो वो अपराध की श्रेणी में आएगा। कुछ इसी तरह की बात रांची की एक स्थानीय अदालत ने कही। अदालत ने एक व्यक्ति को पत्नी की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दोषी ठहराया है। अब 30 सितंबर को अदालत उसे सजा सुनाएगी। 2015 में रणधीर नाम के व्यक्ति के खिलाफ रांची में अपनी पत्नी की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में महिला ने रणधीर के खिलाफ दहेज का केस भी दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान पुलिस को उसके खिलाफ सबूत मिले और नौ साल से अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद उसे दोषी करार दिया गया। अदालत अब 30 सितंबर को सजा सुनाएगी।






