●होम डिलीवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में तत्काल वृद्धि की है एक सूत्री मांग
●एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन इंडिया के आह्वान पर हो रहा देशव्यापी आंदोलन
संवाददाता
दुमका।एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन इंडिया के आह्वान पर होम डिलीवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में तत्काल वृद्धि के लिए अपनी एकसूत्री मांग को लेकर दुमका जिला एलजीपी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन के मद्देनजर प्रथम चरण में गैस एजेंसी के सभी कर्मचारी दिनांक 24 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे एवं दुमका उपायुक्त के माध्यम से सचिव, भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार को आवेदन भेजेंगे। दूसरे चरण में दिनांक 29 अक्टूबर को दुमका जिले के सभी गैस वितरक अपने कर्मचारियों के साथ कैंडल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।तीसरे चरण में गैस वितरक अपनी मांगे पूरी न होने पर 6 नम्बर से गैस का उठाव बंद कर देंगे।साथ ही अंतिम चरण में अगर मांगे न मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी। इस विरोध प्रदर्शन में दुमका जिले के तीनों कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत गैस और एच पी गैस के सभी गैस वितरक शामिल होंगे।


