नई दिल्ली । मारुति सुजुकी जिम्नी कार को जापान में भी लॉन्च किया गया, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। हालात ऐसे हो गए कि भारी डिमांड के कारण कंपनी को इसकी बुकिंग तक रोकनी पड़ी, लेकिन अब जिम्नी का नया अवतार सुजुकी जिम्नी 6गुणा4 सुर्खियां बटोर रहा है।
ब्रिटेन स्थित मोजो फेब्रिकेशन ने सुजुकी जिम्नी के तीन-दरवाजे वाले अंतरराष्ट्रीय मॉडल को मॉडिफाई कर एक दमदार 6गुणा4 पिकअप ट्रक में तब्दील कर दिया है। इस खास वेरिएंट में तीसरा एक्सल जोड़ा गया है, जिससे यह पारंपरिक 4गुणा4 मॉडल से भी अधिक शक्तिशाली और स्टाइलिश बन गया है। इसके चेसिस और बॉडी को लंबा किया गया, साथ ही पिकअप बेड को इन-हाउस डिजाइन किया गया है। जिम्नी 6गुणा4 को ऑडी के प्रसिद्ध नार्डो ग्रे कलर में पेंट किया गया है, जिससे इसकी लुक और भी शानदार लगती है।
इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं, जिसमें ब्लैक और ग्रे क्विल्टेड लेदर अपहोल्स्ट्री, और केनवुड इंफोटेनमेंट सिस्टम जोड़ा गया है, जो एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है। इस दमदार ऑफरोडर को पावर देने के लिए इसमें 1.5-लीटर के15बी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो 101 हॉर्सपावर और 130 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


