संवाददाता
नाला(जामताड़ा ) । वन अधिकार अधिनियम 2005 के सफल क्रियान्वयन को लेकर नाला अंचल कार्यालय में आईटीडीए निदेशक जुगनू तथा अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने बैठक की। इस अवसर पर आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज ने कहा कि — वन अधिकार अधिनियम 2005 के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा किए कि जनजातीय समुदाय को एफआरए के तहत सामुदायिक वन पट्टा कैसे दिया जाए। इसको लेकर तत्काल में हमलोगों ने 4 मामलों का निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उम्मीद है कि आगामी सीएम का विजिट जामताड़ा में होगा ।उस समय जो राजकीय कार्यक्रम होगा उसमें सामुदायिक पट्टा जो यहां से प्रस्ताव बनके अनुमंडल कार्यालय और बाद में डीसी कार्यालय जाएगा उसको हमलोग दे पाएंगे। इस दौरान आदिवासी और अन्य परंपरागत वनवासी सदियों से वन में निवास करते आए हैं और अपनी आजीविका के लिए वनों पर निर्भर रह रहे हैं। तथा सामुदायिक पट्टा आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान वन और वन उपज का उपयोग करने का सामुदायिक अधिकार अधिनियम तथा जंगल का संरक्षण संवर्धन और प्रबंधन का सामुदायिक अधिकार अधिनियम आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार,अंचलाधिकारी किशोरी यादव, वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र पासवान, सीआई श्याम सुंदर बेसरा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


