नई दिल्ली । एप्पल का नया फोन आईफोन 17 भारत में लॉन्च होते ही पुराने मॉडल्स की बिक्री को पीछे छोड़ गया। बर्नस्टीन, काउंटरपॉइंट और आईडीसी के आंकड़ों के अनुसार, पहले 30 दिनों में आईफोन 17 की बिक्री पिछले मॉडल्स से 15-20 फीसदी अधिक रही। एक रिपोर्ट के अनुसार नए मॉडल ने कुल आईफोन बिक्री का 57 फीसदी हिस्सा हासिल किया, जो भारत में किसी भी नए एप्पल मॉडल के लिए अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि भारत का स्मार्टफोन बाजार पिछले तीन वर्षों से दबाव में है, प्रीमियम सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। पुराने मॉडल्स की बिक्री जारी रहने के बावजूद उपभोक्ता नए फीचर्स और डिज़ाइन वाले आईफोन 17 को प्राथमिकता दे रहे हैं। एप्पल के यूरोप सेगमेंट में सितंबर 2025 में 66 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसमें भारत का बड़ा योगदान है। वित्त वर्ष 2025 में भारत से एप्पल ने 10 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की, जो वैश्विक कमाई का लगभग 2.5 फीसदी है। सीईओ टिम कुक के अनुसार भारत में लगातार 14 तिमाहियों तक रिकॉर्ड कमाई हुई है और यह रफ्तार 15वीं तिमाही तक जारी रहने की उम्मीद है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


