मुम्बई । स्मृति मंधाना 77 और रिचा घोष 54 के अर्धशतकों की सहायता से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 60 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।
इस मैच में रिचा ने 18 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया। इससे भारतीय महिला टीम ने करीब चार साल अक्टूबर 2019 के बाद घरेलू धरती पर पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीती है।
जीत से उत्साहित मंधाना ने कहा कि 5 साल हो गए हैं जब से हमने भारत में कोई टी20 सीरीज नहीं जीती है। हमें 5 साल बाद ऐसा करने का अवसर मिला। अभी सही काम करते रहने की जरूरत है। जिस तरह की बल्लेबाजी लाइन-अप है, हमारे पास कुछ नए युवा खिलाड़ी हैं। इसलिए जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। गेंद की टाइमिंग से ज्यादा मैं स्थिति के अनुसार खेलने में अपना दिमाग लगाने का प्रयास करती हूं। ऋचा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। वहीं ऋचा ने कहा कि आज हमें अच्छी शुरुआत मिली। मंधाना ने जिस तरह से खेला, मैंने वैसा ही करना जारी रखा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


