मधुपुर : स्थानीय मीना बाजार में काली पुजा के अवसर पर क्सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला की सुंदर झलक पेश की. जहां एक और स्थानीय बच्चों द्वारा भजन पर एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तुत किया. वही कोलकता से आये कलाकारों ने अपनी नाट्यकला से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया.

, गायकों के द्वारा भी कई खूबसूरत गीत प्रस्तुत किया गया. , नृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा हमारी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है. कार्यक्रम के अंत में कलाकारों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया.



