नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने एक महीने तक चले विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 के दौरान कबाड़ बेचकर 550 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व कमाया है। कार्मिक मंत्रालय के जरिये हाल ही में जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। अक्टूबर में चले इस अभियान में मंत्रालयों और विभागों ने 7 लाख स्वच्छता अभियान चलाए, जिसमें 97 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया। अभियान के दौरान 202.97 लाख वर्ग फीट ऑफिस की जगह उत्पादक उपयोग के लिए खाली की गई। 551 करोड़ रुपये का राजस्व कबाड़ और ई-कचरा बेचकर प्राप्त किया गया। कुल 6.69 लाख सार्वजनिक शिकायतों का समाधान किया गया। इसके अलावा, 13 लाख भौतिक फाइलों को हटाया गया और 15.70 लाख ई-फाइलों की समीक्षा की गई। दक्षता और शासन की सरलता बढ़ाने के लिए 470 नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


