गोड्डा : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिला झामुमो के द्वारा चलाए जा रहे जन सहयोग सह निरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता झामुमो राजेश मंडल की अगुवाई में विभिन्न शिविरों का निरीक्षण किया गया। जहां लोहिया नगर के बाल उद्यान परिसर में आयोजित शिविर मे झामुमो कार्यकर्ताओ ने शिरकत करते हुए महिला बहनों को फार्म भरवाने में मदद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब 18 साल से लेकर 21 वर्ष की महिला बहन “झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना” का लाभ ले सकती है। वहीं नगर झामुमो अध्यक्ष अजय कुमार देवा की टीम जिसमे नगर झामुमो कोषाध्यक्ष सुमन कुमार, संगठन सचिव फिरदौस आलम, युवा नेता मो० मिन्हाज ने सरकारी सहकर्मी को मदद करते हुए महिला बहन का आवेदन जमा करवाया। फिर सभी झामुमो साथी सदर प्रखंड के कनभारा पंचायत के गरबन्ना उत्क्रमित विद्यालय में लगे शिविर में जनसहयोग सह निरीक्षण अभियान के तहत पहुंचे। जहां गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के संगठन सचिव गुड्डू राउत पहले से ही अपनी सहयोगियों के साथ कार्यरत थे। वहां उपस्थित मीडिया कर्मी को शिविर प्रभारी गोड्डा प्रखंड पशु चिकित्सक संजीव कुमार के साथ राजेश मंडल ने संबोधित करते हुवे कहा आज लगातार चौथी बार हेमंत सरकार ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला कर ये साबित कर दिया की आज झारखंड सरकार गांव से चल रही है। संपूर्ण झारखंड प्रदेश में उत्सव का माहौल है। खास कर जेएमएमएसवाई झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना का लाभ लेकर लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दे रहे है। सरकारी सहकर्मी पूरे दिलोजान से जनता को लाभ दिलाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


