नई दिल्ली । सोने-चांदी के दाम मंगलवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,029 रुपए बढक़र 1,10,540 पर पहुंच गया है। इससे पहले कल ये 1,09,511 रुपए पर था। वहीं चांदी भी 1,198 रुपए बढक़र 1,28,989 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी 1,27,791 रुपए पर थी। इस साल अब तक सोने की कीमत 34,378 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,10,540 रुपए का हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 42,972 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,28,989 रुपए प्रति किलो हो गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


