सरैयाहाट। विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम को लेकर विभाग की सतर्कता एवं सुरक्षा विंग के निर्देश पर सहायक विद्युत अभियंता राजकमल के नेतृत्व में गठित टीम ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने के आरोप में 13 लोगों को पकड़ा गया। मामले में विभाग के कनीय विद्युत अभियंता ने सभी के खिलाफ हंसडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में हंसडीहा निवासी धीरज मंडल, सहदामा खातून, भोला चौधरी और उदय राम के अलावा सिंहनी गांव निवासी नाजीर अंसारी, हफिज अंसारी, साजिद अंसारी और अब्दुल माजिद को आरोपी बनाया गया है। वहीं, भोरिया गांव निवासी हबीब अंसारी, उमर खैयम, मो. इकबाल, हैबिबुल्लाह और सहबाज अंसारी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत विभाग की टीम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विद्युत विभाग की टीम ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चलाया अभियान
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


