मुंबई । दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने अपने प्रो एंड टेल इवेंट में पहला टचस्क्रीन मैकबुक प्रो लॉन्च कर सालों पुरानी रणनीति को बदल दिया है। ओएलईडी डिस्प्ले, नई एम5 चिप्स और टच जेस्चर के साथ, यह लैपटॉप सीधे स्क्रीन पर इंटरेक्शन का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। यह नया टचस्क्रीन डिस्प्ले यूजर्स को सीधे स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट स्क्रॉल करने, तस्वीरों को जूम करने, ड्राइंग बनाने और कंटेंट एनोटेट करने की सुविधा देता है। पहली बार मैकबुक में आईफोन का लोकप्रिय फीचर डायनामिक आइलैंड भी शामिल किया गया है। लैपटॉप में प्रोएलईडी एक्सडीआर नाम का नया टेंडेम ओएलईडी डिस्प्ले है, जो बेहतर कलर एक्यूरेसी और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का वादा करता है।
यह एम5 प्रो और एम5 मैक्स चिप्स से संचालित होता है, जो वीडियो एडिटिंग, थ्रीडी रेंडरिंग और एआई वर्कलोड जैसे भारी कामों के लिए डिजाइन की गई हैं। इनमें एआई से संबंधित कामों के लिए न्यूरल एक्सीलरेटर भी दिए गए हैं। भारत में 14-इंच मॉडल की कीमत 3,49,900 और 16-इंच मॉडल की कीमत 4,09,900 रुपए रखी गई है। नया मैकबुक प्रो भारत में 9 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एप्पल का यह कदम कंपनी की पुरानी रणनीति से एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि स्टीव जॉब्स ने कभी टचस्क्रीन लैपटॉप को इस्तेमाल में असुविधाजनक बताया था।


