नई दिल्ली । एसयूवी सेगमेंट में डीजल 7-सीटर एसयूवी भारतीय ऑटो बाजार में आज भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं, जिनमें खरीददार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राओं, परिवार के उपयोग और मजबूत परफॉर्मेंस की जरूरत को देखते हुए महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में अपने मॉडल्स पर भरोसा बनाए हुए हैं। महिंद्रा बोलेरो लंबे समय से भरोसे और मजबूती का प्रतीक रही है। इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन पर्याप्त पावर और अच्छा माइलेज देता है, जबकि इसका मजबूत डिजाइन खराब सड़कों पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
वहीं बोलेरो नियो इस पारंपरिक डीएनए को आधुनिक लुक और फीचर्स के साथ नए रूप में पेश करती है। बेहतर इंटीरियर, ज्यादा पावर और शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर किए गए बदलाव इसे संतुलित विकल्प बनाते हैं। टाटा सफारी प्रीमियम फैमिली एसयूवी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। इसका 2.0 लीटर डीजल इंजन, विशाल केबिन और आरामदायक तीसरी रो इसे पारिवारिक यात्राओं के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसी तरह महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन रफ-टफ डिजाइन और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ ऑफ-रोडिंग और ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। स्कॉर्पियो एन आधुनिक फीचर्स और पावरफुल इंजन के कारण युवाओं के बीच ज्यादा लोकप्रिय है। कम बजट और मजबूती चाहिए तो बोलेरो, मॉडर्न फीचर्स के लिए बोलेरो नियो, प्रीमियम फैमिली अनुभव के लिए सफारी, रफ-टफ और ऑफ-रोडिंग के लिए स्कॉर्पियो एन और हाई-टेक लग्जरी के लिए एक्सयूवी 700 सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 700 सेगमेंट में टेक्नोलॉजी और लग्जरी का मिश्रण पेश करती है। इसका एडवांस्ड सेफ्टी पैकेज, ताकतवर इंजन और हाई-टेक इंटीरियर इसे प्रीमियम एसयूवी चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


