देवघर संताल एक्सप्रेस:-डीएवी सीबीएसई कलस्टर स्विमिंग प्रतियोगिता जो की 30 से 31 अगस्त तक रांची के टोरियन स्कूल में आयोजित हुआ था।इसमें देवघर के डीएवी स्कूल के बच्चो विभिन्न केटेग्री जिसमे 4*100 मीटर रिले में सौर्यश्री ,अंशुमन कश्यप,सौरव राज,वंश राज ने स्वर्ण ,सौरभ राज ने 100मीटर फ्री स्टाइल में ब्रोंज,वीर भानु ने 400मीटर में सिल्वर जबकि 200मीटर में गोल्ड पदक लाकर देवघर का नाम रोशन किया.स्थानीय इंडोर स्टेडियम में डीएसए के सचिव आशीष झा के द्वारा इन सभी बच्चों को माल्यार्पण और सभी को स्विमिंग कैप प्रदान किया और इनके कोच प्रवीर राय,मुन्ना पासवान को सम्मानित किया। बतातें चलें की ये सभी बच्चे नंदन पहाड़ स्तिथ तालाब में स्विमिंग शार्क एकेडमी में निशुल्क अभ्यास करके पदक ला रहे जो जबकि कुमैठा स्टेडियम में स्विमिंग पूल बना हुआ धूल फांक रहा। बच्चों के अभिभावक ने डीएसए के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा की अगर प्रशासन कुमैठा स्टेडियम को बच्चों के लिए डीएसए के देख रेख़ में चालू कर दे तो बच्चे और भी पदक लाएंगे।इस दौरान डीएसए के सचिव के अलावा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा,मधु रंजन मालवीय,कृष्ण कुमार बरनवाल, मोनू,वॉलीबाल संघ के संयुक्त सचिव प्रीतम भारद्वाज,सहित बच्चों के अभिभावक निक्की झा,कंचन कुमारी,संतोष कुमार,मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


