रांची । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने लगातार दो दिनों तक कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया।मीर ने रविवार की शाम नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।फिर सोमवार की सुबह भी नेता-कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।लगभग दो घंटे तक चली बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया।इसके बाद वे जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीट शेयरिंग पर फैसला अगले 10 से 12 दिनों के अंदर हो जाएगा।वे लगातार झामुमो नेता सहित सीएम हेमंत सोरेन के संपर्क में भी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लडऩा टारगेट नहीं है, अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना मकसद है।प्रदेश प्रभारी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेताओं को टॉस्क भी दिया. जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव की रणनीति के तहत कुछ कमेटी का भी गठन किया जाएगा।इसका खाका तैयार करने का निर्देश दिया गया. साथ ही घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जनता से रायशुमारी का भी निर्देश दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


