देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा फाटक के पास बैधनाथ धाम-जसीडीह रेल लाइन पर
एक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से हुई है। मृतक का नाम मोहन मरांडी पिता राम मरांडी है जो सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के बाघापाचर बामदह का रहने वाला है। मृतक का शव बाघमारा फाटक स्थित पोल संख्या जेबी 02/17 और जेबी 02/18 के बीच बरामद किया गया है। जानकारी मिलते ही आरपीएफ के एएसआई विजय पासवान और जसीडीह थाना के एएसआई शशिभूषण राय सदलबल घटना स्थल पहुंचे और शव को रेल पटरी पर से बाहर निकलकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा फोन के माध्यम से मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मृतक हाफ पेंट पहना है उसके पास से एक काले रंग का बैग भी बरामद किया गया है। जिसमे आधार कार्ड, मोबाइल, चार्जर और कुछ कपड़ा रखा हुआ है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


