नई दिल्ली । चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL-18 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाते हुए जीत हासिल की। चेन्नई की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 53 और रचिन रवींद्र ने नाबाद 65 रन बनाए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली।
उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29, दीपक चाहर ने 28 और नमन धीर ने 17 रन की पारी खेली। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा खलील अहमद को 3 सफलताएं मिलीं।
दोनों ही टीमें पांच-पांच बार आईपीएल जीत चुकी हैं और इस बार छठा खिताब जीतने की कोशिश में होगी। चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं तो मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार के हाथों में है। यूं तो मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, लेकिन उन पर एक मैच का बैन है और इसी कारण वह ये मैच नहीं खेल रहे हैं।
इस खबर को भी पढ़े- हैदराबाद की जीत, राजस्थान को 44 रनों से हराया, ईशान ने शतक बनाया
इस खबर को भी पढ़े-ओलचिकी लिपि वैज्ञानिक तौर पर सफल लिपि : चम्पाई सोरेन
इस खबर को भी पढ़े-जामताड़ा : पेट्रोल पंप में लूट के दौरान कर्मचारी की गोली मारकर हत्या


