देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर रक्त अधिकोष में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत कल्पतरु कार्यालय में कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन मोफतराज मुनोट के 80 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.सर्वप्रथम इस कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जयसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सनातन एवं कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड, देवघर के प्रोजेक्ट प्रभारी सह सहायक महाप्रबंधक मेसिमनी वीरबाबू, उप प्रबंधक राहुल राज, सहायक प्रबंधक, योजना संनदन नाथ, सहायक प्रबंधक जितेंद्र सिंह, निर्माण प्रबंधक विशाल बर्मा द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया । ज्ञात हो आज के रक्तदान शिविर में कुल 14 लोगों ने रक्तदान किया जिनके नाम क्रमशः – डोनर का नाम चंदन शेखर, प्रदुमन सिंह, एमडी जियाउद्दीन, राजीव कुमार झा, शशि पटेल, सुनील कुमार, कुणाल कुमार, विशाल सिंह, राहुल राज, सरदान नाथ, हृदय कुमार सिंह, उत्तम कुमार, रितेश कुमार और विलियम ज़ारा। आज के कार्यक्रम में उपोक्त के अलावे ब्लड बैंक के पुनीत जी, आलोक जी सहित अन्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


