देवघर। जैसे-जैसे सावन बीतता जा रहा है कांवरियों की भीड़ लगातार देवघर के बाबा मंदिर में बढ़ती जा रही है। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे चारों ओर गूंज रहे हैं. क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान, क्या महिला सभी उत्साह के साथ कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। वहीं, सावन के दूसरे सोमवार को अहले सुबह 3 बजकर 15 मिनट में मंदिर का पट खोला गया. इसके बाद सबसे पहले कांचा जल चढ़ाकर सरकारी पूजा अर्चना की गई। उसके बाद 4 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया गया. भीड़ इस कदर…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। जायसवाल ने पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। बारिश से प्रभावित मैच में 8 ओवर में 78 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, जायसवाल ने सिर्फ 15 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रनों की तेज पारी खेली। उनके रन 200.00 के स्ट्राइक रेट से आए। इस साल सिर्फ 13 मैचों में, जायसवाल ने 63.93 की औसत और 94.54 की स्ट्राइक…
पेरिस । भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के खेल कार्यक्रम में क्रिकेट को शामिल किए जाने की सराहना करते हुए इसे वास्तव में अभूतपूर्व बताया। द्रविड़ ड्रीम स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक विशेष पैनल चर्चा का हिस्सा थे, जिसका शीर्षक था ‘ओलंपिक में क्रिकेट – एक नए युग की शुरुआत’, जो चल रहे पेरिस ओलंपिक में पहली बार इंडिया हाउस में आयोजित किया गया था। इंडिया हाउस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में द्रविड़ के हवाले से कहा गया, “अगर आपको खेल से उतना ही प्यार है जितना मुझे है, तो आप…
पेरिस । भारतीय निशानेबाज रमिता जिंदल सोमवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। वह एलिमिनेशन के लिए फ्रांस की ओसेन मुलर के साथ शूट-ऑफ में शामिल थीं और 10.5 अंकों के साथ बाहर हो गईं, जबकि फ्रांसीसी शूटर 10.8 अंक ही बना पाईं। फाइनल के बाद भारतीय शूटर का कुल स्कोर 145.3 रहा। रमिता पहले नौ शॉट के बाद तीसरे स्थान पर थीं, लेकिन 10वें शॉट में वह मात्र 9.7 अंक ही बना पाईं, जिससे वह सातवें स्थान पर खिसक गईं। लेकिन उन्होंने 10.4 और 10.5 के शॉट के साथ…
बर्मिंघम । बेन स्टोक्स की आक्रामक पारी से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही 10 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली है। स्टोक्स की इस जीत में अहम भूमिका रही। इस बल्लेबाजी ने केवल 24 गेंदों पर ही 50 रन बना दिये। स्टोक्स ने 28 गेंद में 57 रन बनाए और क्रेग ब्रैथवेट की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। वहीं बेन डकेट ने 16 गेंद में 25 रन बनाये। इस सलामी जोड़ी ने दूसरी पारी में तेजी से खेलते हुए जीत के लिए मिले 87 रनों के…
पेरिस । भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल लक्ष्य सेन की पेरिस ओलंपिक के पहले ही दौर में मिली जीत को अमान्य घोषित कर दिया गया है। इसका कारण ये बताया गया है कि लक्ष्य ने जिस खिलाड़ी को हराया था। वह चोटिल होने के कारण ओलंपिक से बाहर हो गया है। ऐसे में अब लक्ष्य को ये मुकाबला एक बार फिर खेलना होगा। गत दिवस बैडमिंटन के एकल मुकाबले में लक्ष्य का मुकाबला ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन से हआ था। इस मुकाबले में लक्ष्य ने 42 मिनट के अंदर ही केविन को 21-8, 22-20 से हराया था। लक्ष्य…
लंबे समय बार बालीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर पर्दे पर फिल्म वेदा एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी, हालांकि रिलीज़ से पहले वेदा मुसीबत में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म में जॉन लीड रोल में हैं और उनके साथ शरवरी वाघ दिखने वाली है। दरअसल, वेदा फिल्म के मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी कर सेंसर बोर्ड पर निशाना साधा है। इस स्टेटमेंट में मेकर्स ने लिखा, हम, वेदा के प्रोड्यूसर्स मजबूर होकर आपके साथ यह साझा कर रहे हैं कि हमारे…
प्रसिद्ध लेखक और संगीतकार अक्सर बिना किसी बात पर हंगामा किए विवादास्पद अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। जावेद अख्तर का सोशल मीडिया अकाउंट एक्स हैक करके ओलंपिक के बारे में पोस्ट किया गया, जबकि उनका दावा है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। अख्तर के अकाउंट से ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों को लेकर पोस्ट किया गया था। इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था, लेकिन पोस्ट अख्तर द्वारा नहीं किए जाने से हड़कंप मच गया। जावेद अख्तर ने कहा कि ये काम हैकर्स ने किया है। यह पोस्ट अब जावेद अख्तर ने डिलीट कर दी है और…
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान प्रिय आर्यन खान सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। इससे पहले उन्हें ड्रग मामले में जेल में भी समय बिताना पड़ा था। अब आर्यन ने डायरेक्टोरियल डेब्यू कर लिया है। वह वेब सीरीज ‘स्टारडम’ का निर्देशन कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में आर्यन ने दिल्ली में दो फ्लैट करोड़ों रुपये में खरीदे हैं। ये फ्लैट भी शाहरुख खान के लिए बहुत खास है। आर्यन खान की दिल्ली के पंचशील पार्क में दो फ्लैट की डील हुई है। 37 करोड़ रुपये में उन्होंने ये दोनों फ्लैट खरीदे। यह दो मंजिल का फ्लैट है। इसके लिए उन्होंने…
मुंबई । ऑरमैक्स की मिड ईयर की ओटीटी रिपोर्ट के अनुसार प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत 3 अपनी पॉपुलरिटी और उम्मीदों पर खरी उतरी है। पंचायत 3 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज बन गई है। 28.2 मिलियन व्यूज हासिल करते हुए जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव के शो ने पिछले छह महीनों में रिलीज होने के बाद दूसरे शोज से काफी बढ़त हासिल की है। इसके बाद फैंस ने संजय लीला भंसाली की चर्चित वेब सीरीज हीरामंडी को चुना है। इसे 20.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। नेटफ्लिक्स के इस शो को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली,…



