देवघर। जैसे-जैसे सावन बीतता जा रहा है कांवरियों की भीड़ लगातार देवघर के बाबा मंदिर में बढ़ती जा रही है। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे चारों ओर गूंज रहे हैं. क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान, क्या महिला सभी उत्साह के साथ कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। वहीं, सावन के दूसरे सोमवार को अहले सुबह 3 बजकर 15 मिनट में मंदिर का पट खोला गया. इसके बाद सबसे पहले कांचा जल चढ़ाकर सरकारी पूजा अर्चना की गई। उसके बाद 4 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए पट
खोल दिया गया. भीड़ इस कदर है कि बाबा मंदिर से कतार 7 से 8 किलोमीटर दूर जा पहुंची है। सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ योग सावन के दूसरे सोमवार के दिन बेहद शुभ योग का निर्माण हुआ है। आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही भरणी नक्षत्र भी है। इसके साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। देवघर बाबा मंदिर के तीर्थ पुरोहित बताते हैं कि आज के दिन मुहूर्त में पूजा आराधना करने से हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कड़ी सुरक्षा के बिच जलाभिषेक सावन का दूसरा सोमवार होने की वजह से कांवरियों की भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ लगातार रूट लाइन का निरीक्षण कर रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती है, ताकि कांवरियों को किसी भी तरह की सुविधा न हो। वे आसानी से बाबा पर जलार्पण कर सकें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


