लंबे समय बार बालीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर पर्दे पर फिल्म वेदा एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी, हालांकि रिलीज़ से पहले वेदा मुसीबत में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म में जॉन लीड रोल में हैं और उनके साथ शरवरी वाघ दिखने वाली है। दरअसल, वेदा फिल्म के मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी कर सेंसर बोर्ड पर निशाना साधा है। इस स्टेटमेंट में मेकर्स ने लिखा, हम, वेदा के प्रोड्यूसर्स मजबूर होकर आपके साथ यह साझा कर रहे हैं कि हमारे बेस्ट एफर्स्ट के बावजूद, हमें अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से क्लीयरेंस नहीं मिला है। सभी नियमों का पालन करते हुए रिलीज से 8 हफ्ते पहले सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था। सीबीएफसी में हमारी फिल्म की स्क्रीनिंग 25 जून को ही हो गई थी और आगे लिखा की हम बिना किसी एक्सप्लेनेशन के अभी तक कमेटी के रिव्यू का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म वेदा को सेंसर बोर्ड से क्लियरेंस अभी तक नहीं मिली है। इस पर मेकर्स ने चिंता जाहिर की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

