महगामा प्रतिनिधि गोड्डा । महागामा विधानसभा से महागठबंधन, कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने लोगों के साथ खुलकर संवाद किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को समझा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार गरीबों और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और आगामी सरकार बनने पर इन प्रयासों को और भी मजबूती दी जाएगी। इसके तहत सिंचाई, सड़क निर्माण, और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। दीपिका पांडेय सिंह ने लोगों को बताया कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार किए हैं। वहीं चर्चा…
Author: Santal Express
जामताड़ा : भाजपा के अंदरूनी गतिरोध को खत्म करने जामताड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा ने कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार सिर्फ घुसपैठियों की सरकार है. यह सरकार दोबारा बनती है तो यहां हम लोगों के सुरक्षा को खतरा हो सकता है. करीब 1 घंटे तक स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल से बातचीत करने के उपरांत पत्रकारों के समक्ष उन्होंने कहा कि जब मैं झारखंड आया था तो बहुत ज्यादा नहीं समझ पाता था, पर इन तीन महीनों में इतना जरूर समझ गया हूं कि यहां की जो झामुमो सरकार है वह हर समाज को खोखला कर रहा…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय हांसदा शुक्रवार को देर अमड़ापाड़ा बाजार पहुंचे। उस दौरान उन्होंने प्रखंड स्तर के प्रमुख झामुमो कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं सांसद ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू को भारी मतों से जीत दिलाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बीते पांच सालों में हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सावित्रीबाई फुले योजना, मइयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ झारखंडवासियों को मिला है ऐसा कभी किसी सरकार में नहीं हुआ है। कहा कि आज महिलाओं को हेमंत…
जिले में 848137 लोग करेंगे अपना मताधिकार का प्रयोग संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। 04- लिट्टीपाड़ा से जयनारायण मालतो, लोकहित अधिकार पार्टी तथा 05-पाकुड़ से मनोज रजवार निर्दलीय पार्टी, आमीर हेमजा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी एवं अतीक अंसल निर्दलीय प्रत्याशी नेअपना नामांकन वापस ले लिया है। जबकि 06- महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से कोई भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। विधानसभा चुनाव 2024 की विस्तृत जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पाकुड़ जिला में 04-लिट्टीपाडा (अ०ज०जा०) विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता की संख्या 106204, महिला 111642, तृतीय लिंग 1, कुल 217847 मतदाता…
●नाला सीट पर भाजपा के दो बागी सत्यानन्द झा बाटुल और वीरेंद्र मंडल ने नामांकन वापस लिया ●जरमुंडी में भाजपा की बागी प्रत्याशी जुली यादव भी चुनाव मैदान में डटी सुमन सिंह दुमका। शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नाम वापसी का काम पूरा हो गया।संताल परगना में कई सीटों पर विभिन्न दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध नामांकन कर रखे बागियों को मनाने का दौर अंतिम समय तक चला।कई बागी प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया जबकि कई बागी चुनाव मैदान में डटे रहे गए हैं।नाला से भाजपा के बागी सत्यानन्द झा उर्फ बाटुल झा और…
हंसडीहा । हंसडीहा के कचहरी टोला के समीप शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक युवती का शव बंद कमरे से ताला तोड़कर निकाला. जहां पुलिस ने युवती का शव चौकी पर पड़ा पाया. साथ ही कमरे में छत से लगे पंखा में ओढ़नी का कटा हुआ आधा भाग लटका हुआ था. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने थाना को दी. सूचना मिलने के साथ अवर निरीक्षक अमर कुमार महतो एवं स.अ.नि.विनोद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. जहां मृत युवती की पहचान आधार कार्ड के अनुसार सोनी कुमारी पिता सीतल यादव ग्राम कारुडीह थाना सरैयाहाट के रूप में…
-फंदे से लटकी थी महिला सिपाही, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच समस्तीपुर । बिहार के समस्तीपुर पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। मृतक महिला की पहचान वंदना कुमारी (24) के रूप में हुई है। वह मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरवा गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय वंदना कुमारी पुलिस लाइन के महिला डायरेक्टर के बाथरूम में थीं। जब दूसरी महिला सिपाही बाथरूम गई तो उसने वंदना को फंदे से लटका देखा…
तिरुपति । तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने गुरुवार को कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के निवास तिरुमला में काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘तिरुमला में काम करने वाला हर व्यक्ति हिंदू होना चाहिए। यह मेरा पहला प्रयास होगा। इसमें कई मुद्दे हैं। हमें इस पर गौर करना होगा।’ भगवान वेंकटेश्वर के भक्त नायडू ने कहा कि वह टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने को अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने बोर्ड का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन। चंद्रबाबू नायडू को…
गिरिडीह । झारखंड में विधानसभा चुनाव का माहौल अपने चरम पर है, और पहले चरण के लिए नामांकन का दौर भी खत्म हो चुका है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को निर्धारित है। इसके बाद मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। इस बार चुनावी मैदान में सबसे अमीर उम्मीदवार के तौर पर गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय का नाम सामने आया है। उनके पास कुल 137.36 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 45 वर्षीय निरंजन राय साक्षर हैं और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला…
नई दिल्ली । जब पूरा देश आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मना रहा था तब दिल्ली का फायर ब्रिगेड अमला जगह जगह की आग बुझाता फिर रहा था। करीब 318 जगह आग लगी,जिसे बुझाने के लिए पूरी रात दमकल शहरभर में दौड़ती रहीं। 31 अक्टूबर को दिल्ली के फायर ब्रिगेड दफ्तर में आग लगने की 318 कॉल आईं। ये कॉल 31 अक्टूबर से लेकर अब तक के बताए जा रहे हैं। यानी ये आंकड़ा 24 घंटे का है। दमकल के मुताबिक इन सभी कॉल्स को देखते हुए गाड़ियां भी भेजी गई थीं। बताया जा रहा है कि द्वारका के छावला इलाके…


